Hindi | हिंदी
नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा
- 5 अक्टूबर को ओस्लो में डेनिस मुकवेगे और नादिया मुराद को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।
- इन दोनों का यौन हिंसा को युद्ध के हथियार की तरह इस्तेमाल होने के खिलाफ प्रयास में बड़ा योगदान रहा है।
- आईएस की सेक्स स्लेव रहीं नादिया मुराद को यौन हिंसा के खिलाफ संघर्ष के लिए नोबेल का शांति पुरस्कार दिया जा रहा है, जबकि डॉक्टर डेनिस युद्ध क्षेत्र में यौन हिंसा की शिकार हुई महिलाओं का इलाज करने का काम करते रहे हैं।
- आपको बता दें, शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए कुल 331 (216 लोगों और 115 संगठनों) का नाम मुकाबले में शामिल हुआ था।
- बता दें, अब तक 98 नोबेल शांति पुरस्कार दिए जा चुके हैं, जिसमें 104 लोग और 27 संगठन शामिल है। इसके अलावा 104 विजेताओं में से 16 महिलाओं के नाम शामिल हैं।
2018 के अन्य नोबेल पुरस्कार (अभी तक के)
- चिकित्सा
- चिकित्सा के लिए साल 2018 का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से जेम्स पी. एलिसन और तासुकू होंजो को चुना गया है। दोनों को ये पुरस्कार कैंसर थेरपी की खोज के लिए मिला है।
- भौतिक
- भौतिक का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के आर्थर अश्किन, फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को दिया गया। इन तीनों वैज्ञानिकों को लेजर फिजिक्स फील्ड में किए गए आविष्कारों के लिए सम्मानित किया गया है।
- रसायन
- रसायन का नोबेल भी तीन लोगों को दिया गया, जिसमें फ्रांसेस एच. एरनॉल्ड, जॉर्ज पी स्मिथ और सर ग्रेग्रॉरी पी विंटर का नाम शामिल है।
जरूर पढ़ें
- हर साल शांति, साहित्य, भौतिक, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिया जाता है।
- हालांकि, इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिए जाने का फैसला किया गया है. पिछले 70 साल में पहली बार ऐसा है कि साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया जाएगा।
- बता दें, डायनामाइट का आविष्कारक एल्फ्रेड नोबेल की याद में हर साल साहित्य नोबेल पुरस्कार पुरस्कार दिया जाता है।
हिंद महासागर से सटे देशों के संगठन के 21 देशों ने नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित दिल्ली घोषणा पत्र स्वीकार किया
- नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने यह जानकारी दी कि आईओआरए (हिंद महासागर रिम एसोसिएशन) के 21 सदस्य देशों ने हिंद महासागर क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा पर दिल्ली घोषणा पत्र स्वीकार कर लिया है।
- ग्रेटर नोएडा में आयोजित मंत्रिस्तरीय बैठक में इसका अनुमोदन (approval) किया गया।
- घोषणा पत्र के तहत प्रौद्योगिकी विकास संवर्धन और हस्तांतरण, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सार्वजनिक निजी भागीदारी मजबूत करने तथा संगठन और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना शामिल है।
परीक्षा की नज़र से
- बता दें, बिजली और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री का नाम है आर के सिंह।
- आईओआरए के महासचिव हैं नोमवुयो एन नोकवे।
- आईओआरए का पूरा नाम है -हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (Indian Ocean Rim Association)
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान समारोह आज से लखनऊ में शुरू
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चार दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान समारोह - ''आईआईएसएफ 2018'' 5 अक्टूबर को शुरू हुआ।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 अक्टूबर को इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
- केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि इस कार्यक्रम में विज्ञान के अध्यापकों और छात्रों समेत लगभग दस हजार वैज्ञानिक और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
- बता दें, इस वर्ष के समारोह का विषय है--परिवर्तन के लिए विज्ञान।
- विज्ञान महोत्सव का मुख्य आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा।
- महोत्सव में छात्रों को विज्ञान के नियमों को आसान तरीकों से समझाया जायेगा।
भारत-वियतनाम तट रक्षक के बीच अभ्यास
- भारत और वियतनाम के तट रक्षकों के बीच 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में तट रक्षक मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई थी।
- इस दौरान भारतीय पक्ष का नेतृत्व भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) के महानिदेशक राजेन्द्र सिंह ने किया, जबकि 6 सदस्यीय वियतनामी पक्ष का नेतृत्व वियतनाम तट रक्षक (वीजीसी) के कमांडेंट मेजर जनरल एनगुयेन वैनसन ने किया।
- बैठक में दोनों पक्षों ने समझौता ज्ञापन के प्रावधानों के अनुसार पारस्परिक सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की।
- इसी के मद्देनज़र भारत और वियतनाम के तटरक्षको ने आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए चेन्नई में 4 अक्टूबर से शुरू हुए एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया।
- इस अभ्यास में भारतीय तटरक्षक के कुल तीन जहाज, एक हेलीकॉप्टर व एक डोर्नियर और वियतनाम तटरक्षक का एक जहाज ने हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें
- दोनों देशों के तट रक्षकों के संबंध काफी पुराने हैं और भारतीय तटरक्षक जहाज पेशेवर कार्यों से 2001 से वियतनाम जा रहे हैं।
चंदा कोचर ने आईसीआईसीआई बैंक छोड़ दिया
- ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बता दें, उनके खिलाफ वीडियोकॉन लोन मामले में जांच चल रही है।
- ICICI बैंक ने संदीप बक्शी को नया MD और CEO बनाया है। उनको 5 साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है।
- बोर्ड ने इस दौरान कहा है कि उनको रिटायरमेंट के फायदों पर मौजूदा जांच पूरी होने के बाद ही फैसला होगा।
तो ये है मामला
- CBI इस बात की जांच कर रही है कि चंदा कोचर के पति दीपक कोचर की कंपनी नूपॉवर रिन्यूएबल में वीडियोकॉन ने निवेश किया था।
- इस कंपनी को ICICI बैंक ने लोन दिया था, जिसमे किसी तरह के हेर-फेर होने की आशंका जताई जा रही है।
- बता दें, कोचर ने 1984 में मैनेजमेंट ट्रेनी को तौर पर ICIC बैंक ज्वाइन किया था।
पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सऊदी की मदद से रिफाइनरी की स्थापना की
- 4 अक्टूबर को पाकिस्तान की केंद्रीय कैबिनेट ने ग्वादर पोर्ट में तेल रिफाइनरी की स्थापना के लिए सऊदी अरब को अपनी मंजूरी दे दी, अब जल्द ही ग्वादर पोर्ट पर सऊदी अरब तेल रिफाइनरी बनाएगा।
- हालांकि अभी पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच किसी एमओयू पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं।
- बता दें कि पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ सरकार के कार्यकाल के दौरान सऊदी अरब की ओर से किया गया ये पहला बड़ा निवेश है।
- आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को सऊदी अरब के इस निवेश से काफी राहत मिलेगी।
गोवा में होंगे 36वे राष्ट्रीय खेल
- गोवा खेल प्राधिकरण ने 36वें राष्ट्रीय खेलों की तारीख तय कर दी है।
- अगले साल गोवा में 30 मार्च से 14 अप्रैल तक 35 खेलों का आयोजन होगा।
- 35वें राष्ट्रीय खेल में 30 खेलों को शामिल किया गया था।
- 34वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी झारखंड और 35वें की केरल ने की थी।
- बता दें, नई दिल्ली में शूटिंग और साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा क्योंकि गोवा में इन दो खेलों के लिए सुविधाएं नहीं हैं।
परीक्षा की नज़र से
- गोवा के खेल प्राधिकरण (एसएजी) के कार्यकारी निदेशक वीएम प्रभुदेसाई हैं।
हमारे सौर मंडल के बाहर पहला चंद्रमा खोजा गया
- खगोल विज्ञानियों ने हब्बल एवं केपलर अंतरिक्ष दूरबीनों की मदद से हमारे सौरमंडल के बाहर पहले चंद्रमा (एक्जोमून) का पता लगाया है, जो 8,000 प्रकाश वर्ष दूर एक विशालकाय गैसीय ग्रह की परिक्रमा कर रहा है।
- हमारे सौरमंडल से बाहर स्थित ग्रह को एक्जोप्लैनेट (बहिग्रह) और इसके चंद्रमा यानी उपग्रह को ‘एक्जोमून’ कहते हैं।
- अमरीका स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इस तरह का विशाल चंद्रमा हमारे खुद के सौरमंडल में नहीं है लेकिन ऐसे 200 प्राकृतिक उपग्रहों को सूचीबद्ध किया गया है।
भारत और कजाकिस्तान ने रक्षा और सैन्य तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई
- रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री नूरलान यरमेकबायेव के निमंत्रण पर 2 अक्टूबर से राजधानी अस्ताना की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।
- भारत और कजाकिस्तान रक्षा सहयोग में सैन्य तकनीकी सहयोग, सैन्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संयुक्त सैन्य अभ्यास, द्विपक्षीय दौरों और युवा कैडैटों के आदान-प्रदान संबंधी कार्यक्रम शामिल हैं।
- अब तक भारत ने कजाकिस्तान के 200 से अधिक सैन्य कर्मियों को सैनिक प्रशिक्षण दिया है और दोनों देशों ने पिछले महीने दक्षिणी कजाकिस्तान में कंपनी स्तरीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘‘काजिइंड-2018 सफलतापूर्वक पूरा किया।
- बता दें, भारत और कजाकिस्तान में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं इसके वजह से दोनों देशों के बीच बहुपक्षीय सहयोग की मजबूत बुनियाद है। दोनों देश 2009 से सामरिक क्षेत्र में सहयोगी रहे हैं।
- श्रीमती सीतारमण ने कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री और रक्षा एवं वैमानिकी मंत्री को भारत आने तथा फरवरी 2019 में बेंगलूरू में आयोजित किए जाने वाले एयरो इंडिया 2019 में हिस्सा लेने का न्योता दिया।
English| इंग्लिश
Nobel Peace Prize 2018
- The Nobel Peace Prize 2018 was awarded jointly to Denis Mukwege and Nadia Murad "for their efforts to end the use of sexual violence as a weapon of war and armed conflict."
- Denis Mukwege
- Ms Murad is an Iraqi Yazidi who was tortured and raped by Islamic State militants and later became the face of a campaign to free the Yazidi people.
- Ms Murad, 25, endured three months as a sex slave at the hands of Islamic State (IS) militants. She was bought and sold several times and subjected to sexual and physical abuse during her captivity.
- She became an activist for the Yazidi people after escaping IS in November 2014, campaigning to help put an end to human trafficking and calling on the world to take a tougher line on rape as a weapon of war.
- Nadia Murad
- Dr Mukwege is a Congolese gynaecologist who, along with his colleagues, has treated tens of thousands of victims.
- Dr Mukwege, 63, has spent decades helping rape victims in the Democratic Republic of Congo.
- He and his colleagues are said to have treated about 30,000 rape victims, developing great expertise in the treatment of serious injuries sustained during sex assaults that were carried out as a weapon of war.
- Dr Mukwege has won a number of international prizes, including the 2008 UN Human Rights Prize, and was named African of the Year in 2009.
21 IORA countries adopt the Delhi Declaration on Renewable Energy
- As many as 21 countries in the Indian Ocean Rim Association, IORA, adopted the Delhi Declaration on Renewable Energy in the Indian Ocean Region.
- These nations adopted the Delhi Declaration post the second IORA Renewable Energy Ministerial Meeting held in Greater Noida, near Delhi.
- Delhi Declaration on Renewable Energy
- Calls for collaboration among IORA member states in meeting the growing demand for renewable energy in the Indian Ocean Littoral.
- Development of a common renewable energy agenda for the Indian Ocean region and promote regional capacity building.
- IORA
- It was established in 1995.
- It was set up with the objective of strengthening regional cooperation and sustainable development within the Indian Ocean Region with 21 Member States and 7 Dialogue Partners.
- Member Countries:
- India, Australia, Iran IR, Indonesia Thailand, Malaysia, South Africa, Mozambique, Kenya, Sri Lanka, Tanzania, Bangladesh, Singapore, Mauritius, Madagascar, UAE, Yemen, Seychelles, Somalia, Comoros and Oman.
Indian International Science Festival begins in Lucknow
- A four-day Indian International Science Festival 2018 was started on 05 Oct 2018
- President Ramnath Kovind formally inaugurated the festival.
- Theme: “Science for Transformation”
Sahyog HOP TAC-2018: India-Vietnam Coast Guard Exercise
- The first ever Indo-Vietnam Coast Guard joint exercise called ‘Sahyog HOP TAC -2018’ was held in the Bay of Bengal off Chennai on 5 Oct 2018.
- Three Indian Coast Guard ships namely Shaurya, Arnvesh and C-431, one Vietnam Coast Guard ship CSB 8001 and one Dornier aircraft and one Chetak helicopter each participated in the exercise.
Chanda Kochhar quits ICICI Bank
- Chanda Kochhar has stepped down as the chief executive officer and managing director of the ICICI Bank.
- She is under probe over allegations of conflict of interest, sought early retirement from ICICI Bank.
- Sandeep Bakshi will take over as the managing director and CEO of ICICI.
Pakistan to set up refinery with Saudi's help in Balochistan
- Pakistan and Saudi Arabia have signed a MoU where Saudi Arabia has committed to set up a state-of-the-art oil refinery in the southwestern province of Balochistan.
- The proposed 500,000-barrel per day refinery is estimated to be completed with an investment of about USD 8 to 9 billion.
- The refinery will be set up at Gwadar, a coastal town on the Arabian Sea where China built a deep seaport under the China-Pakistan Economic Corridor.
- The agreement for refinery will be signed between the Pakistan State Oil (PSO) and Saudi government owned-Aramco.
- Gwadar’s Strategic Importance:
- Gwadar is a deep-sea port situated in the Arabia Sea at Gwadar in Baluchistan, Pakistan.
- Gwadar Port importance is evident since it is a primary project under the China-Pakistan Economic Corridor (CPEC).
- It is located on the vitally important key sea route to the Straits of Hormuz.
- Gwadar Port is placed near the Iranian border in southwestern Pakistan
- It is located on the shores of the Arabian Sea
- Gwadar is located at the western end of Baluchistan shoreline on the opposite end of Gulf of Oman.
- A key link for the oil tankers traveling for Japan and other western nations outside Gulf.
- Through Gwadar Port, China will rise with a reliable balance of power in the Indian Ocean and the Arabian Sea as a big threat to India and US for their regional gains.
36th National Games in March-April 2019 in Goa
- The much-delayed 36th National Games in Goa will be held from 30 March to 14 April in 2019.
- It will be held in Goa.
- Shooting and cycling events will be held in New Delhi as Goa does not have facilities for these two sports.
India ranked 5th in pictorial warning on tobacco products
- Canadian cancer society recently released the sixth edition of Cigarette Package Health Warnings.
- India has ranked fifth in terms of visual warnings on cigarette packets along with Hong Kong and Thailand.
- Highlights:
- 118 countries/jurisdictions worldwide have made picture warnings on cigarettes mandatory, representing a global public health achievement.
- The Canadian Cancer Society is a national, community-based organisation of volunteers whose mission is the eradication of cancer and the enhancement of the quality of life of people living with cancer.
First moon outside our solar system discovered
- Astronomers may have discovered the first “exomoon” – a moon outside the solar system.
- This potential new moon orbits a giant, Jupiter-sized planet about 8,000 light-years from Earth.
- Astronomers used data and observations from the Kepler and Hubble space telescopes to study the distant star, planet and possible moon.
Marathi | मराठी
राष्ट्रीय
IORAच्या 21 सदस्य देशांनी अक्षय ऊर्जा विषयक दिल्ली घोषणापत्र अंगिकारले
- 2 ते 5 ऑक्टोबर 2018 या कालावधीत दिल्ली-NCRच्या ग्रेटर नोएडा येथे हिंद महासागर सागरीकडा संघटनेच्या (Indian Ocean Rim Association -IORA) ऊर्जा मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित केली गेली होती. बैठकीच्या शेवटी IORA चे सभासद असलेल्या सर्व 21 देशांनी हिंद महासागर क्षेत्रात अक्षय ऊर्जा विषयक दिल्ली घोषणापत्राला अंगिकारले आहे.
- घोषणापत्रामधील मुद्दे -
- IORAच्या सदस्य देशांनी आंतरराष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा संस्था (IRENA) यासह सहकार्य करण्याचा निर्धार केला. त्यानुसार ऊर्जा क्षेत्राविषयक माहिती आणि अनुभव सामायिक केले जाणार.
- शिवाय IORA आणि आंतरराष्ट्रीय सौर युती (ISA) यांच्या दरम्यान एक सामंजस्य करार केला गेला, जो सौर ऊर्जा क्षेत्रात संयुक्त क्षमता बांधणी कार्यक्रम, संशोधन आणि विकास कार्यांवर केंद्रीत आहे.
- याव्यतिरिक्त, IORA सदस्य देश आणि IRENA ‘ग्लोबल रीन्यूएबल एनर्जी अॅटलस’चा विस्तार करणार आहेत, जो जगातला सर्वात मोठा संयुक्त अक्षय स्त्रोतांविषयी माहिती प्रकल्प आहे.
- हिंद महासागर सागरीकडा संघटना (Indian Ocean Rim Association –IORA) ची स्थापना मार्च 1997 मध्ये केली गेली. इंडोनेशिया हे IORA परिषद आयोजित करणारे प्रथम देश आहे. IORA मध्ये 21 सदस्य राज्ये आणि 7 संवाद भागीदार आहेत. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इराण, इंडोनेशिया, थायलंड, मलेशिया, दक्षिण आफ्रिका, मोजांबिक, केनिया, श्रीलंका, टांझानिया, बांग्लादेश, सिंगापूर, मॉरीशस, मेडागास्कर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), येमेन, सेशेल्स, सोमालिया, कोमोरोस आणि ओमान हे देश IORAचे सदस्य आहेत.
लखनऊमध्ये भारतीय आंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सवाचे आयोजन
- 5 ते 8 ऑक्टोबर या कालावधीत उत्तरप्रदेश राज्याच्या लखनऊमध्ये चौथ्या भारतीय आंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सवाचे (IISF) आयोजन करण्यात आले आहे. ‘सायन्स फॉर ट्रान्सफॉर्मेशन’ या विषयाखालीया कार्यक्रमाचे आयोजन केले गेले आहे.
- 2015 साली IIT दिल्ली येथे प्रथम भारत आंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) आयोजित करण्यात आला होता. हा कार्यक्रम भारत सरकारच्या विज्ञान आणि तंत्रज्ञान मंत्रालयाद्वारा आयोजित केला जातो. IISF ही देशातली सगळ्यात मोठी तंत्रज्ञान आणि औद्योगिक प्रदर्शनी व कार्यक्रम आहे. हा महोत्सव जनसामान्यांमध्ये वैज्ञानिक दृष्टीकोनाचा प्रचार करण्यासाठी तसेच युवा वैज्ञानिकांना आपले अनुभव आणि ज्ञान वाटण्यासाठी आणि महत्त्वाच्या समस्यांवर तोडगा काढण्यासाठी एक महत्त्वाचे व्यासपीठ ठरते.
आंतरराष्ट्रीय
बलुचिस्तानमध्ये सौदी अरबच्या मदतीने पाकिस्तान तेल शुद्धीकरण प्रकल्पाची स्थापना करणार
- बलूचिस्तानच्या नैऋत्य प्रांतामध्ये ग्वादर येथे सौदी अरबच्या मदतीने पाकिस्तान अत्याधुनिक तेल शुद्धीकरण प्रकल्पाची स्थापना करणार आहे. त्यासंबंधी सामंजस्य करार करण्यास पाकिस्तानच्या मंत्रिमंडळाने मंजुरी प्रदान केली आहे.
- प्रस्तावित बलूचिस्तान तेल शुद्धीकरण प्रकल्पाची क्षमता प्रतिदिन 500,000 बॅरलची आहे. या प्रकल्पात $ 8-9 अब्जची गुंतवणूक होण्याचा अंदाज आहे.
UNESCO-GNN दर्जा मिळवण्यासाठी GSI कडून दोन स्थळांच्या शिफारसी
- भारतीय भूगर्भीय सर्वेक्षणाने (GSI) UNESCO-ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्कचा (GNN) दर्जा मिळविण्यासाठी दोन स्थळांचे नामांकन दिले आहेत. हे स्थळ म्हणजे –
- लोणार तलाव (महाराष्ट्र)
- सेंट मॅरी बेट आणि मालपे बीच (कर्नाटक)
- संयुक्त राष्ट्रसंघ शैक्षणिक, वैज्ञानिक व सांस्कृतिक संघटना (UNESCO) ही फ्रांसची राजधानी पॅरिस शहरात स्थित संयुक्त राष्ट्रसंघाची शिक्षण, नैसर्गिक विज्ञान, सामाजिक/मानवशास्त्र, सांस्कृतिक आणि संचार/माहिती या पाच प्रमुख क्षेत्रांमध्ये कार्य करणारी एक विशेष संघटना आहे. या संघटनेची स्थापना 16 नोव्हेंबर 1945 रोजी लंडन (ब्रिटन) येथे करण्यात आली. UNESCO मध्ये 195 सदस्य राज्ये/राष्ट्रे आहेत आणि 10 सहकारी सदस्य आहेत.
तंबाखू उत्पादनांवरील चित्रीत चेतावणीच्या बाबतीत भारत पाचव्या क्रमांकावर
- कॅनेडियन कॅन्सर सोसायटीने प्रसिद्ध केलेल्या 'द सिगारेट पॅकेज हेल्थ वॉर्निंग्स: इंटरनॅशनल स्टेटस रिपोर्ट' अनुसार, तंबाखू उत्पादनांवरील आरोग्य विषयक चित्रीत चेतावणीच्या बाबतीत नागरिकांमध्ये जागृती निर्माण करण्यासाठी केल्या गेलेल्या प्रयत्नांमध्ये भारताने प्रचंड प्रगती केली आहे. अहवालाच्या ठळक बाबी पुढीलप्रमाणे आहेत -
- अहवालात सिगारेट पाकीटावर आरोग्य चेतावण्यांच्या आकारावरून 206 देश आणि प्रदेशांना क्रम दिला गेला आहे.
- चेतावणीच्या चित्रीकरणावरून प्रसिद्ध करण्यात आलेल्या क्रमवारीत भारत जगातला पाचव्या क्रमांकाचा देश ठरला आहे.
- पाकीटाच्या पुढे 85% आणि मागे 100% भागावर चेतावणीच्या चित्रणासह ‘पूर्व तिमोर’ हा देश प्रथम स्थानी राहिला आहे. त्यानंतर नेपाळचा क्रम लागतो आहे.
- भारत हा तंबाखू उत्पादनांच्या पाकीटावर ‘क्विट-लाइन नंबर’ (तंबाखूच्या सवयीला सोडविण्यासाठी मदत क्रमांक) असणारा एकमात्र SAARC देश आहे तसेच थायलंड, मलेशिया आणि सिंगापूरनंतर आशियातला चौथा देश आहे.
अर्थव्यवस्था आणि बँकिंग
चंदा कोचर यांचा ICICI बँकेमधून CEO पदाचा राजीनामा
- ICICI बँकेच्या व्यवस्थापकीय संचालक (MD) आणि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चंदा कोचर यांनी आपल्या पदाचा राजीनामा दिला आहे. त्यांच्या जागी संदीप बक्षी हे आता बँकेचे MD आणि CEO असतील. संदीप बक्षी हे 3 ऑक्टोबरपासून बँकेचे MD आणि CEO झाले आहेत.
- व्हिडीओकॉन समूह तसेच नूपॉवर कंपनीला 2012 साली ICICI बँकेने 3250 कोटी रुपयांचे कर्ज मंजूर केले. चंदा कोचर यांचे पती दीपक कोचर हे नूपॉवरचे अध्यक्ष आहेत. या कंपनीत व्हिडीओकॉन समूहाची 64 कोटी रुपयांची गुंतवणूक आहे. पतीशी संबंधित कंपनीला कर्ज वितरणात प्राधान्य दिल्याचा आरोप चंदा कोचर यांच्यावर आहे.
क्रिडा
मार्च-एप्रिल 2019 मध्ये गोवा येथे 36व्या राष्ट्रीय खेळांचे आयोजन
- मार्च-एप्रिल 2019 मध्ये गोवा येथे 36व्या राष्ट्रीय खेळांचे (National Games) आयोजन केले जाणार आहे. ही क्रिडा स्पर्धा 30 मार्चपासून ते 14 एप्रिलपर्यंत खेळली जाणार आहे.
- गोव्यातल्या फतोर्डा येथील पंडित जवाहरलाल नेहरू क्रिडामैदानावर ही क्रिडास्पर्धा खेळली जाणार. रग्बी, वूशू, आधुनिक पेन्टाथलॉन, लॉन बाऊल्स, बिलियर्ड्स व स्नूकर या पाच क्रिडाप्रकारांना नव्याने समाविष्ट केले जाणार. मात्र खेळांमधील नेमबाजी आणि सायकलिंग स्पर्धा नवी दिल्ली येथे होणार आहेत.
- भारतात 1924 सालापासून राष्ट्रीय खेळांचे (National Games) आयोजन केले जात आहे. या खेळांचे आयोजन दर दोन वर्षांनंतर केले जाते. ‘गेट सेट प्ले’ हे याचे घोषवाक्य आहे.
विज्ञान आणि पर्यावरण
आपल्या सूर्यमालेच्या बाहेर प्रथमच चंद्र शोधला गेला
- 3 ऑक्टोबर रोजी खगोलशास्त्रज्ञांनी आपल्या सूर्यमालेच्या बाहेर प्रथमच एका चंद्राचा शोध घेतला आहे. एका अभ्यासात असे आढळून आले आहे की, नेपच्यून ग्रहाच्या आकाराचे एक मोठे वायुमंडळ आपल्या सूर्यमालेच्या बाहेर आहे.
- NASAच्या हबल स्पेस टेलीस्कोप आणि केप्लर स्पेस टेलीस्कॉपकडून मिळालेल्या माहितीवरून असे दिसून आले आहे की, हा चंद्र आपल्या सूर्यमालेमधील अन्य ज्ञात 180 चंद्रांपेक्षा वेगळा आहे आणि हा गुरु ग्रहापेक्षा मोठ्या आकाराच्या बाह्य-ग्रहाची परिक्रमा करीत आहे. आपल्या सूर्यमालेमधील सर्व चंद्र खडकाळ किंवा बर्फाच्छादित आहेत. मात्र नवीन शोधलेले बाह्य-ग्रह आणि त्यांचे चंद्र दोन्ही वायु-रूपात आहेत. ते पृथ्वीपासून 8,000 प्रकाशवर्षे दूर अंतरावर आहेत.
पुरस्कार
डेनिस मुकवेगे आणि नादिया मुराद: 2018 सालचे शांती क्षेत्रातला नोबेल परितोषिक विजेते
- यावर्षीचा शांती क्षेत्रातला नोबेल पारितोषिक डॉ. डेनिस मुकवेगे (DR कांगो) आणि नादिया मुराद (इराक) यांना संयुक्तरित्या दिला जात आहे.
- डॉ. डेनिस मुकवेगे हे स्त्री-रोग तज्ञ आहेत. ते लैंगिक शोषणाला बळी पडलेल्या पीडित महिलांसाठी कार्य करीत आहेत. बलात्कार पीडित नादिया मुराद या दहशतवादी गटाकडून अपहरण करून शरीरसुखासाठी कामावर ठेवलेल्या एक महिला होत्या. त्यांनी तिथून सुटका झाल्यानंतर जगभरात महिलांवर होणार्या लैंगिक शोषणाविरोधात जनजागृती पसरविण्यात योगदान देत आहेत.
नोबेल पारितोषिक
नोबेल पारितोषिक हे शैक्षणिक, सांस्कृतिक आणि मानवी प्रगतीला वरदान ठरलेल्या वैज्ञानिक संशोधनामध्ये योगदान दिलेल्या लोकांचा सन्मान करण्यासाठी स्वीडिश आणि नॉर्वेजियन संस्थांकडून विविध श्रेणीमध्ये देण्यात येणारा एक वार्षिक आंतरराष्ट्रीय पुरस्कार आहे. हा सन्मान स्वीडिश संशोधक अल्फ्रेड नोबेल यांच्या इच्छेच्या सन्मानार्थ सन 1895 पासून दिला जात आहे. पारितोषिकाचे वितरण विविध संस्थांकडून केले जाते. याचे विवरण खालीलप्रमाणे आहे:
- भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र आणि अर्थशास्त्र: रॉयल स्वीडिश अकादमी ऑफ सायन्सेस
- शरीरशास्त्र आणि वैद्यकशास्त्र: करोलीन्स्का इंस्टीट्यूट येथील नोबेल असेंब्ली
- साहित्य: स्वीडिश अकादमी
- शांती: हे पारितोषिक स्वीडिश संस्थेच्यावतीने नॉर्वेजियन नोबेल समितीकडून दिले जाते.
संरक्षण आणि सुरक्षा
“सहयोग HOP TAC-2018”: प्रथम भारत-व्हिएतनाम तटरक्षक सराव
- बंगालच्या उपसागरालगत चेन्नई किनारपट्टीच्या क्षेत्रात भारत आणि व्हिएतनाम यांच्या तटरक्षक दलांचा “सहयोग HOP TAC-2018” हा पहिला-वहिला संयुक्त सागरी सराव आयोजित केला जात आहे.
- 4 ऑक्टोबर 2018 रोजी हा सराव सुरू करण्यात आला आहे. या सरावात भारतीय तटरक्षक दलांचे तीन जहाजे, डोर्नियर विमान आणि चेतक हेलीकॉप्टरने भाग घेतला आहे.

No comments:
Post a Comment