Current Affairs, Gk, Job Alerts, , School Info, Competitive exams ; History , Geography , Maths, History of the day, Biography, PDF, E-book ,

Youtube Channel

  • Videos click here
  • Breaking

    Sports

    Translate

    Wednesday, February 14, 2018

    इवनिंग न्यूज़ १४ फरवरी २०१८ हिंदी/ इंग्लिश/मराठी

    Views

    इवनिंग न्यूज़ १४ फरवरी २०१८ हिंदी/ इंग्लिश/मराठी


    Mountain View

    हिंदी

    प्रसिद्ध उड़िया अभिनेत्री पारबती घोष का निधन:
    • मशहूर उड़िया अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक पारबती घोष का निधन हो गया है। वह 85 वर्ष की थीं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कुछ समय से बीमार थीं।
    • वर्ष 1933 में कटक के मनासिंहपटना में जन्मी घोष को ‘लक्ष्मी’, ‘का’ और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    चंद्रशेखर कंबार साहित्‍य अकादमी के अध्‍यक्ष नियुक्त किये गए:
    • साहित्‍य अकादमी के अध्‍यक्ष पद पर कन्‍नड़ भाषा के कवि और लेखक चंद्रशेखर कंबार को चुना गया है। उन्‍होंने प्रतिभा रे को इस पद की दौड़ में पराजित किया है।
    • अध्‍यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कंबार को 56 वोट मिले। जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रतिभा रे को 29 वोटों का ही साथ मिला। कंबार ने कन्‍नड़ भाषा में फिल्‍मों का निर्देशन भी किया है। साथ ही वे हम्‍पी में कन्‍नड़ विश्‍वविद्यालय के संस्‍थापक कुलपति भी रहे हैं।
    पूर्वी चंपारण जिले के पहले दुग्ध प्रसंस्करण इकाई का केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने शिलान्यास किया:
    • केन्‍द्रीय कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री राधामोहन सिंह ने मोतिहारी में पूर्वी चंपारण जिले के प्रथम डेयरी संयंत्र की आधारशिला रखी। सिंह ने इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है कि वह अब अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी उद्यमियों को बड़ी संख्‍या में अवसर प्रदान करने लगा है।
    • सिंह ने कहा कि भारत दूध का प्रमुख उत्‍पादक है और वह पिछले दो दशकों से वैश्विक स्‍तर पर नंबर वन पायदान पर विराजमान है।
    • दूध उत्‍पादन साठ के दशक के लगभग 17-22 मिलियन टन से बढ़कर वर्ष 2016-17 में 165.4 मिलियन टन के अत्‍यंत उच्‍च स्‍तर पर पहुंच गया है। वर्ष 2013-14 के मुकाबले वर्ष 2016-17 में दूध उत्‍पादन में 20.12 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।
    दुबई में 6वीं वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट आयोजित:
    • वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट (विश्व सरकार शिखर सम्मेलन) का 6वां संस्करण 11-13 फरवरी 2018 तक संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में मदिनत जुमिराह में आयोजित किया गया था।
    • इस वर्ष के आयोजन में भारत अतिथि देश था और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन के पहले दिन उद्घाटन भाषण दिया था। अपने उद्घाटन भाषण में प्रधान मंत्री मोदी ने सतत विकास के लिए 6 आर (R) का विचार दिया - रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल, रिकवर, रिडिजाइन और रिमैन्युफैक्चर।
    ग्लोबल थियेटर ओलंपिक भारत में पहली बार आयोजित होगा:
    • 17 फरवरी से आठवें थियेटर ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है। भारत में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। 17 फरवरी से 8 अप्रैल तक लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाले नाटकों के इस महाकुंभ में दुनियाभर के 30 देश भाग ले रहे हैं।
    • दिल्ली स्थित लालकिला में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू इस ओलंपिक की शुरुआत करेंगे। वहीं मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर इसका समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। थियेटर ओलंपिक का थीम ‘फ्लैग ऑफ फ्रेंडशिप’ रखा गया है।
    • भारत में इस वैश्विक समारोह का आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) कर रहा है। ओलंपिक का आयोजन दिल्ली के अलावा चेन्नई, बेंगलुरू, भोपाल, चंडीगढ़, कोलकाता, तिरुअनंतपुरम, पटना, अगरतला, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और मुंबई के अलावा देश के 17 शहरों में होगा।
    डीएसी ने सशस्त्र बलों के लिए 15,935 करोड़ रुपये के हथियारों की खरीद को मंजूरी दी:
    • रक्षा मंत्रालय ने 13 फरवरी 2018 को 15,935 करोड़ रुपये के पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इसका इस्तेमाल सशस्त्र बलों की शक्ति को और मजबूत करने के लिए 7.40 लाख असॉल्ट राइफलों, 5,719 स्नाइपर राइफलों और लाइट मशीन गनों की खरीद शामिल है।
    • काफी समय से लंबित प्रस्तावों को रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में मंजूरी दी गई। डीएसी रक्षा मंत्रालय की निर्णय लेने वाली शीर्ष इकाई है। ये राइफलें सरकार संचालित आयुध फैक्टरी और निजी क्षेत्र दोनों के जरिए ‘बाय एंड मेक इंडियन’ श्रेणी के तहत भारत में बनाई जाएंगी।
    • मंत्रालय ने कहा कि सीमाओं पर तैनात सैनिकों की अभियानगत जरूरतों को प्राथमिक रूप से पूरा करने के लिए 1,819 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से ‘फास्ट ट्रैक’ रूट के जरिए लाइट मशीनगनों (एलएमजी) की आवश्यक मात्रा पूरी की जाएगी।
    भारत सरकार ने अल्‍प बचत अधिनियम में संशोधन किए:
    • विभिन्‍न तरह के अधिनियमों के कारण उत्‍पन्‍न मौजूदा अस्पष्टता के साथ-साथ अल्‍प बचत योजनाओं से जुड़े नियमों में निहित अस्पष्टता को भी समाप्‍त करने तथा ‘न्‍यूनतम सरकार, अधिकतम गवर्नेंस’ के उद्देश्‍य को और मजबूत करने के लिए भारत सरकार ने सरकारी बचत प्रमाणपत्र अधिनियम, 1959 और सार्वजनिक भविष्‍य निधि अधिनियम, 1968 का विलय सरकारी बचत बैंक अधिनियम, 1873 में करने का प्रस्‍ताव किया है।
    • अब एक ही अधिनियम के अस्‍तित्‍व में रहने जाने की स्थिति में सरकारी बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) अधिनियम, 1959 और सार्वजनिक भविष्‍य निधि अधिनियम, 1968 के प्रासंगिक प्रावधानों का विलय नए संशोधित अधिनियम में हो जाएगा और इसके लिए मौजूदा अधिनियम के किसी भी कार्यरत प्रावधान के मामले में कोई समझौता नहीं करना पड़ेगा।
    • प्रस्‍तावित सरकारी बचत संवर्धन अधिनियम के अंतर्गत पीपीएफ अधिनियम को लाते समय सभी मौजूदा सुरक्षा को बरकरार रखा गया है। इस प्रक्रिया के जरिए जमाकर्ताओं को मिलने वाले किसी भी मौजूदा लाभ को वापस लेने का कोई प्रस्‍ताव नहीं है।
    • केवल एक ही अधिनियम को प्रस्‍तावित करने के पीछे मुख्‍य उद्देश्‍य जमाकर्ताओं के लिए इसके क्रियान्‍वयन को सुगम बनाना है क्‍योंकि उन्‍हें विभिन्‍न अल्‍प बचत योजनाओं के प्रावधानों को समझने के लिए विभिन्‍न नियमों और अधिनियमों को पढ़ने या समझने की कोई जरूरत नहीं है। इसका एक अन्‍य उद्देश्‍य निवेशकों के लिए कुछ विशेष लचीलापन सुनिश्चित करना है।
    सरकार देश के सभी ब्लॉक में सैनेटरी पैड बनाने की इकाइयों की स्थापना करेगी:
    • केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि सरकार देश के सभी ब्लॉक में कॉमन सर्विस सेण्टर (सीएससी) ई-शासन सेवाओं के जरिए सैनेटरी पैड बनाने की इकाइयों की स्थापना करेगी।
    • इन इकाइयों में बनी सैनेटरी पैड को 5-8 रुपये की कीमत पर बेचा जाएगा। सीएससी का परिचालन ग्रामीण स्तर के स्वतंत्र उद्यमियों द्वारा किया जाता है। इसकी वजह से करीब 60000 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इस समय 1.7 लाख ग्राम पंचायतों में करीब 2.8 लाख सीएससी काम कर रहे हैं।
    दक्षिण अफ्रीका ने सूखे को 'राष्ट्रीय आपदा' घोषित किया:
    • दक्षिण अफ्रीका ने दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्रों के जिनमें केपटाउन शहर भी शामिल है, सूखे की चपेट में आने के बाद इसे एक राष्ट्रीय आपदा घोषित किया है।
    • हालाँकि केपटाउन शहर ने "डे जीरो" से खुद को बचा लिया है। "डे जीरो" उस दिन को कहा जाता है जब किसी शहर के सभी नलों में पानी पूर्णतः समाप्त हो जाता है।
    • देश भर में हो रहे जलवायु परिवर्तन के हानिकारक कारणों की वजह से 40 लाख आबादी वाले इस तटीय शहर पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इस प्रभाव का व्यापक असर पश्चिमी केप जहां केप टाउन स्थित है, उत्तरी केप और पूर्वी केप प्रांतों में भी देखने को मिल रहा है।
    एशियाई खेलों के बास्केटबॉल टेस्ट टूर्नामेंट में भारत ने रजत पदक जीता:
    • भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम ने एशियाई खेलों की 5x5 बास्केटबॉल टेस्ट स्पर्धा में रजत पदक जीता है।
    • इस्तोरा सनयान हॉल, गेलोरा बंग कर्णो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस मैच में भारतीय टीम को मेजबान इंडोनेशिया ने 68-78 से पराजित किया।


    इंग्लिश







    मराठी



    ओडिशाच्या पहिल्या महिला चित्रपट दिग्दर्शक पारबती घोष यांचे निधन
    • प्रसिद्ध ओडिया अभिनेत्री, निर्माता आणि दिग्दर्शक पारबती घोष यांचे निधन झाले. त्या 85 वर्षांच्या होत्या.
    • ओडिशाच्या पारबती घोष यांना त्यांच्या कारकि‍र्दीत ‘लक्ष्मी’, ‘का’ आणि ‘स्त्री’ यासारख्या चित्रपटांमधील भूमिकेसाठी ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ ने सन्मानित करण्यात आले होते. वर्ष 1973 मध्ये गौरा प्रसाद घोष यांच्यासह पारबती घोष यांनी ‘संसारा’ या पहिल्या चित्रपटाचे दिग्दर्शन केले. 1980 च्या दशकात त्यांना तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिळाले होते.
    स्त्रोत: द हिंदू
    चंद्रशेखर कंबार - साहित्य अकादमीचे नवे अध्यक्ष
    • साहित्‍य अकादमीच्या अध्‍यक्ष पदावर चंद्रशेखर कंबार यांची निवड करण्यात आली आहे.
    • चंद्रशेखर कंबार कन्‍नड भाषेचे कवी आणि लेखक तसेच चित्रपट दिग्दर्शक आहेत. पूर्वी ते हम्‍पीमधील कन्‍नड विद्यापीठाचे संस्‍थापक कुलगुरू देखील होते.
    • शिवाय, हिंदी कवी माधव कौशिक यांची उपाध्यक्ष म्हणून निवड झालेली आहे. अनंथामुर्थी यांच्यावेळी झालेल्या निवडणुकीनंतर ही या पदासाठीची दुसऱ्यांदा निवडणूक होती.
    • साहित्य अकादमी ही भारतीय साहित्याच्या विकासासाठी सक्रिय कार्य करणारी राष्ट्रीय संस्था आहे. याची स्थापना 12 मार्च 1954 रोजी भारत सरकारकडून केली गेली. उच्च साहित्यीक मानदंड स्थापित करणे आणि साहित्य क्षेत्राला पोशाक वातावरण देणे या उद्देशाने याची स्थापना करण्यात आली.
    स्त्रोत: द हिंदू
    पूर्व चंपारण जिल्ह्यातील पहिल्या दुग्धालयाची कोणशीला ठेवली गेली
    • केंद्रीय कृषी व शेतकरी कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह यांच्या हस्ते मोतिहारीमध्ये पूर्व चंपारण जिल्ह्यामधील पहिल्या दुग्धालयाची कोणशीला ठेवण्यात आली आहे.
    • भारत दूध उत्‍पादनात जागतिक पातळीवर पहिल्या क्रमांकावर आहे. वर्ष 2016-17 मध्ये दूध उत्‍पादन 165.4 दशलक्ष टनवर पोहचलेले आहे. वर्ष 2013-14 च्या तुलनेत वर्ष 2016-17 मध्ये दूध उत्‍पादनात 20.12% ची वाढ झालेली आहे. वर्ष 2016-17 मध्ये दर व्यक्तीला 355 ग्राम दूध उपलब्‍धता असे प्रमाण होते. मागील तीन वर्षांमध्ये भारतात दूध उत्‍पादनात वार्षिक 6.3% च्या वृद्धी नोंदवली गेली, जी वैश्विक वृद्धीदर 2.1% हून अधिक आहे.
    • देशात जवळपास 8 कोटी शेतकरी दुग्ध व्‍यापाराशी जुळलेले आहेत. दुधाच्या देशी जातींचे संरक्षण आणि विकास करण्यासाठी डिसेंबर 2014 मध्ये पहिल्यांदा देशात ‘राष्‍ट्रीय गोकुल अभियान’ सुरू केले गेले.
    स्त्रोत: PIB
    दुबईत 6 वी ‘जागतिक सरकार शिखर परिषद’ संपन्न
    • 11-13 फेब्रुवारी 2018 रोजी सहावी ‘जागतिक सरकार शिखर परिषद (WGS)’ दुबई (संयुक्त अरब अमीराती) मध्ये संपन्न झाली. भारत यावर्षी या कार्यक्रमाचा अतिथी देश होता आणि पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या हस्ते उद्घाटन केले गेले होते.
    • या परिषदेत 140 देशांमधून 4,000 हून अधिक प्रतिनिधींनी भाग घेतला. याप्रसंगी आयोजित पुरस्कार सोहळ्यात UAE ने सर्वोत्कृष्ट मोबाईल सेवांकरिता दोन पुरस्कार पटकावले; ते म्हणजे - दुबई पोलीसचे अॅप (प्रोटेक्टिंग ह्यूमन लाइफ श्रेणी) आणि UAE ह्यूमन रिसोर्सेज अँड एमिरेटायझेशन मिनिस्ट्रीचे अॅप (अनेबलिंग बिजनेस श्रेणी).
    • जागतिक सरकार शिखर परिषद (WGS) हा विश्वव्यापी सरकारच्या भवितव्याला आकार देण्यासाठी समर्पित वैश्विक मंच आहे. येथे शासकीय प्रशासनासंबंधी वैश्विक संवाद राखण्यासाठी नेतृत्व, तंत्रज्ञान आणि अभिनव आदी मुद्द्यांवर लक्ष देण्याकरिता सरकारच्या नेत्यांना एकत्र आणते. मानवी विकासामध्ये धोरण निर्माता, विशेषज्ञ आणि नेत्यांसाठी नेतृत्व मंच आणि नेटवर्किंग केंद्राच्या रूपात हा मंच कार्य करतो. वर्ष 2013 मध्ये पहिल्यांदा ही परिषद आयोजित केली गेली होती.
    स्त्रोत: गल्फ न्यूज
    भारतात प्रथमच ‘वैश्विक रंगभूमी ऑलंपिक’ होणार
    • 17 फेब्रुवारी ते 8 एप्रिल 2018 या कालावधीत भारतात आठवे ‘वैश्विक रंगभूमी ऑलंपिक (Global Theatre Olympics)’ चे आयोजन केले जाणार आहे. हा कार्यक्रम ‘फ्लॅग ऑफ फ्रेंडशिप’ या विषयाखाली चालणार. कार्यक्रमाचे आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालयाच्या (NSD) वतीने करण्यात येणार आहे.
    • यावर्षी भारतात प्रथमच या कार्यक्रमाचे आयोजनहोत आहे. या कार्यक्रमात जगभरातील 30 देशांचा सहभाग असणार आहे. दिल्लीत लालकिल्यात उपराष्ट्रपती एम. वेंकैया नायडू यांच्या हस्ते याचे उद्घाटन करण्यात येणार आणि मुंबईच्या गेटवे ऑफ इंडिया वर या कार्यक्रमाचा समारोप होणार.
    • 25 हजारांहून अधिक कलाकारांचा यात सहभाग असणार आहे. याचे आयोजन दिल्ली, चेन्नई, बेंगळूरू, भोपाल, चंदीगड, कोलकाता, तिरुअनंतपुरम, पटना, आगरतळा, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद आणि मुंबई याखेरीज देशाच्या आणखी 17 शहरांमध्ये होणार.
    • वर्ष 1995 मध्ये ग्रीसच्या डेल्फाई शहरात प्रथम वैश्विक रंगभूमी ऑलंपिक आयोजित करण्यात आले होते. त्यानंतर जपान (1999), रशिया (2001), टर्की (2006), दक्षिण कोरिया (2010), चीन (2014), पोलंड (2016) मध्ये ऑलंपिकचे आयोजन केले गेले.
    स्त्रोत: PIB
    DAC कडून बंदूका खरेदीचा 15,935 कोटी रुपयांचा प्रस्ताव मंजूर
    • संरक्षण मंत्रालयाच्या अखत्यारीत संरक्षण अधिग्रहण परिषदेकडून (DAC) बंदूका खरेदीसंबंधी 15,935 कोटी रुपयांचा मालमत्ता अधिग्रहण प्रस्ताव मंजूर करण्यात आला आहे.
    • या प्रस्तावांमधून 7.40 लाख असॉल्ट रायफल, 5719 स्नायपर रायफल आणि हलक्या मशीनगन खरेदी केले जाणार आहे. या बंदुका शासकीय आयुध कारखाने आणि खाजगी क्षेत्राकडून ‘बाय अँड मेक इंडियन’ श्रेणी अंतर्गत भारतातच बनवल्या जाणार आहेत.
    स्त्रोत: PIB
    लघु बचत कायद्यात दुरुस्ती करण्याचा केंद्र शासनाचा निर्णय
    • केंद्र शासनाने ‘सरकारी बचत प्रमाणपत्र अधिनियम-1959’ आणि ‘सार्वजनिक भविष्‍यनिर्वाह निधी अधिनियम-1968’ यांना ‘सरकारी बचत बँक अधिनियम-1873’ मध्ये विलीन करण्याचा निर्णय घेतला आहे.
    • प्रस्‍तावित सरकारी बचत संवर्धन अधिनियमांतर्गत PPF अधिनियम-1968 ला आणताना सर्व वर्तमान सुरक्षेला कायम ठेवले जाणार. लघु बचती संदर्भात कायद्यामध्ये सुलभता आणण्यासाठी हा निर्णय घेतला गेला.
    स्त्रोत: PIB
    देशाच्या प्रत्येक विभागात कमीतकमी एक सॅनेटरी पॅड निर्मिती संयंत्राची स्थापना होणार
    • केंद्र शासनाने देशाच्या सर्व विभागांमध्ये सामान्य सेवा केंद्र (CSC) ई-शासन सेवांमार्फत सॅनेटरी पॅड निर्मिती संयंत्राची स्थापना करण्याचा निर्णय घेतला आहे.
    • या ठिकाणी 5-8 रुपयांच्या किंमतीत सॅनेटरी पॅडची विक्री होणार. यामधून जवळपास 60000 महिलांना रोजगार मिळणार. महिलांमध्ये मासिक पाळीत आरोग्यविषयक स्वच्छता राखण्यासाठी सॅनेटरी पॅडचा उपयोग केला जातो. वर्तमानात देशातील 1.7 लाख ग्राम पंचायतींवर जवळपास 2.8 लाख CSC कार्यरत आहेत.
    स्त्रोत: AIR
    दक्षिण आफ्रिकेत दुष्काळामुळे 'राष्ट्रीय आपत्ती' घोषित
    • दक्षिण आफ्रिकेत 13 फेब्रुवारी 2018 रोजी देशातील उद्भवलेल्या दुष्काळी परिस्थितीमुळे देशात ‘राष्ट्रीय आपत्ती’ घोषित करण्यात आली आहे.
    • देशात स्थानिक नळाला पाणी नसण्याचा धोका उद्भवलेला आहे. देशात सलग तीन वर्षांपासून दुष्काळाची तीव्र परिस्थिती आहे. त्यामुळे धरणामधील पाण्याची पातळी अत्याधिक खाली आली आहे.
    • दक्षिण आफ्रिका हा आफ्रिका खंडाच्या दक्षिण टोकाला असलेला एक देश आहे. केपटाउन ही देशाची राजधानी (वैधानिक) आहे. रँड हे देशाचे चलन आहे.
    स्त्रोत: चॅनेल न्यूज एशिया
    आशियाई खेळांमध्ये बास्केटबॉलचे रौप्यपदक भारताकडे
    • जकार्ता (इंडोनेशिया) मध्ये सुरू असलेल्या ‘आशियाई खेळ’ मध्ये भारतीय पुरुष बास्केटबॉल संघाने 5x5 बास्केटबॉल चाचणी प्रकारात रौप्यपदक पटकावले. भारतीय संघाचा थायलंडकडून पराभव झाला.
    • आशियाई खेळ (Asian Gamesकिंवा एशियाडही दर चार वर्षांनी आशियामधील देशांदरम्यान भरवली जाणारी एक बहु-क्रीडा स्पर्धा आहे. या स्पर्धेचे आयोजन आशिया ऑलंपिक मंडळाकडून केले जाते. आशिया ऑलंपिक मंडळ ही आंतरराष्ट्रीय ऑलंपिक मंडळाची (IOA) एक पाल्य संस्था आहे. 1951 साली नवी दिल्ली (भारत) मध्ये पहिल्यांदा आशियाई खेळांचे आयोजन केले गेले होते. 
    स्त्रोत: हिंदुस्तान टाइम्स


    No comments:

    Post a Comment