Current Affairs, Gk, Job Alerts, , School Info, Competitive exams ; History , Geography , Maths, History of the day, Biography, PDF, E-book ,

Youtube Channel

  • Videos click here
  • Breaking

    Sports

    Translate

    Saturday, January 5, 2019

    Evening News : 5 January Hindi-Current Affairs इवनिंग न्यूज़ 5 जनवरी 2018 हिंदी_करंट अफेयर्स

    Views

    20181212_194241
    Evening News - Hindi-Current Affairs

    रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड प्रदान किए गए
    सुशील बहुगुणा, जफर इकबाल और सुशील महापात्र को प्रतिष्ठित 'रामनाथ गोयनका अवार्ड' प्रदान किया गया है।
    सुशील बहुगुणा को यह पुरस्कार पर्यावरण श्रेणी में पंचेश्वर बांध पर केंद्रित उनकी डॉक्यूमेंट्री के लिए मिला है। तो वहीं, सुशील महापात्र को बिजनेस व आर्थिक पत्रकारिता की श्रेणी में वेस्ट रिसाइकिलिंग उद्योग के कर्मियों पर आधारित उनकी स्टोरी के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।
    आपको बता दें कि सुशील महापात्र ने अपनी स्टोरी के जरिये यह दिखाया था कि वेस्ट रिसाइकिलिंग इंडस्ट्री पर 18 फीसद जीएसटी लगाने के बाद वर्कर्स को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    'प्राइम टाइम' में यह स्टोरी प्रसारित होने के बाद वेस्ट रिसाइकिलिंग इंडस्ट्री पर जीएसटी 18 फीसद से घटाकर 5 फीसद कर दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ, एनडीटीवी  24x7 के जफर इकबाल को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत की रिपोर्टिंग पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया है।
    आपको बता दें कि जफर इकबाल ने कश्मीरी युवाओं पर केंद्रित स्टोरी की थी और इस स्टोरी में बताया था कि किस तरह कश्मीर के युवा हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. इस स्टोरी को खूब सराहा गया था।


    पाक सेना ने अपने शस्त्रागार में स्वदेशी रूप से विकसित ए -100 रॉकेट को शामिल किया
    पाकिस्तान सेना ने 4 जनवरी को स्वदेशी रूप से विकसित ए -100 रॉकेट को शामिल किया है, इस राकेट की रेंज 100 किलोमीटर तक की है।
    दुश्मन के जमावड़े और असेंबली को प्रभावी ढंग से बाधित कर सकता है।
    इस ''ए -100 राकेट'' को पाकिस्तान के विज्ञानिको और इंजीनियर द्वारा तैयार किया गया है।
    जिस समारोह में इस राकेट को पाकिस्तानी सेना में शामिल किया गया, उस समारोह के मुख्य अतिथि सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा थे। 

    Evening News - Hindi-Current Affairs

    1 जुलाई से प्रभाव में आएँगे नए पैकेजिंग मानदंड : FSSAI
    देश के खाद्य नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने 3 जनवरी को कहा कि खाद्य उद्योग जगत को 1 जुलाई से नए पैकेजिंग नियमों का पालन सुनिश्चित करने की जरूरत है।
    प्राधिकरण के नए नियम खाने-पीने की चीजों को पुनर्चक्रण वाली प्लास्टिक और अखबारों में पैक करने पर प्रतिबंध लगाते हैं।
    इसमें खाने-पीने के सामान को लाने-ले जाने,भंडारण करने वाले और वितरण करने वाले थैलों में भी अखबार या पुनर्चक्रित प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया जाना है।
    स्याही और डाई के कैंसरजनक प्रभावों पर संज्ञान लेते हुए एफएसएसएआई ने इन नियमों के तहत अखबार में खाने-पीने वाली चीजों को बांधने पर भी रोक लगाई है। साथ ही खाद्य सामग्री की पैकेजिंग पर छापी जाने वाली स्याही के इस्तेमाल को भी भारतीय मानकों के अनरूप तय किया गया है।
    नए पैकेजिंग नियम 1 जुलाई 2019 से प्रभाव में आएंगे।
    Evening News - Hindi-Current Affairs



    पूर्वी सियांग जिले ने सौभाग्य योजना के तहत 100% बिजली प्राप्त की
    अरुणाचल प्रदेश के बिजली विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राज्य के पूर्वी सियांग जिले ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) के तहत 100 प्रतिशत विद्युतीकरण लक्ष्य हासिल किया है।
    प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना, सौभाग्य के अंतर्गत शत-प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त किया गया है। पासी घाट बिजली डिवीज़न ने बताया कि पहले से छूटे हुए दो हजार 662 घरों का विद्युतीकरण पिछले साल दिसंबर के अंत तक कर दिया गया।


    Evening News - Hindi-Current Affairs

    प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना)
    सौभाग्य योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान और पंजीकरण करने के लिए, एक मोबाइल एप्प का उपयोग किया जाएगा।
    इस योजना के निःशुल्क मानदंडों के तहत नहीं आने वाले परिवारों को 500 रुपये की राशि पर बिजली प्रदान की जाएगी।
    पहाड़ी या आदिवासी क्षेत्रों जैसे दूरदराज के इलाकों में जहां बिजली उपलब्ध नहीं है, वहां के परिवारों को 200 से 300 वॉट (वाट पीक) के सौर ऊर्जा पैक उपलब्ध कराए जाएंगे।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर, 2017 को 16320 करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना की शुरुआत की थी।
    इस योजना का उद्देश्य 31 मार्च, 2019 तक देश में सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

    Evening News - Hindi-Current Affairs

    नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला शुरू
    दिल्ली के प्रगति मैदान में 5 से 27वें विश्व पुस्तक मेला का आयोजन किया गया, इस मेले की अंतिम तिथि 13 जनवरी है। मेले का समय प्रात: 11 से रात 8 बजे तक रहेगा। इस वर्ष का विषय 'रीडर्स विद स्पेशल नीड्स' है।
    नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) और आइटीपीओ (भारतीय व्यापार संव‌र्द्धन परिषद) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय मेले का शुभारंभ सुबह 11 बजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने किया।
    आपको बता दें कि ई-कॉमर्स की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाली कंपनी एमजॉन ने 'फ्रॉम एशेज टू ड्रीम्स' को बेस्टसेलर बुक घोषित किया है।
    इस बार नियमित तौर पर फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत रोज दोपहर दो से चार बजे के मध्य देश विदेश की डॉक्यूमेंट्री फिल्में दिखाई जाएंगी। ये फिल्में दिव्यांगों के लिए ही नहीं बल्कि आमजन के लिए भी प्रेरणादायी होंगी।
    इनमें दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार दिव्यांगों ने हर बाधा पार कर सफलता हासिल की है। टिकट ऑनलाइन सहित 50 से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर भी उपलब्ध होंगी।
    Evening News - Hindi-Current Affairs

    No comments:

    Post a Comment