संसदीय पैनल ने एसएससी के लिए कानूनी स्थिति का प्रस्ताव दिया
एक संसदीय स्थायी समिति (PSC) ने सिफारिश की है कि केंद्र को देश के सबसे बड़े भर्ती एजेंसियों में से एक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को वैधानिक दर्जा देना चाहिए।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और सभी राज्य लोक सेवा आयोगों को संवैधानिक या कानूनी दर्जा प्राप्त है। SSC एकमात्र ऐसा संगठन है जो बहुत बड़े पैमाने पर समान कार्य करता है, लेकिन वैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं है।
बता दें, कि एसएससी को इसलिए बनाया गया था ताकि यूपीएससी के बोझ को थोड़ा कम किया जा सके। 2008-09 में 9.94 लाख उम्मीदवारों को एसएससी के जरिये मौका मिला, जबकि 2016-17 में 2 करोड़ से अधिक।
एसएससी
एसएससी का कार्य भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों, संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों और सीएजी एवं महालेखाकारों के कार्यालयों में गैर तकनीकीय समूह 'ग' और 'ख' के अराजपत्रित पदों में भर्ती करना है।
आयोग नीतियां तैयार करने, के लिए उत्तरदायी है जिसमें परीक्षाओं की एवं अन्य प्रक्रियाओं की योजना बनाना शामिल है ताकि परीक्षाओं और चयन परीक्षणों को सुव्यवस्थित रूप से चलाया जा सके।
इसे पहले "अधीनस्थ सेवा आयोग" (Subordinate Services Commission) कहते थे। इसका पुन: नामकरण 1977 में 'कर्मचारी चयन आयोग' के रूप में हुआ।
________________
गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2019
76वें गोल्डन ग्लोब-2019 अवॉर्ड्स में इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रामी मालेक को मिला है, जबकी ग्लेन क्लोज को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।
अवॉर्ड सेरेमनी को सेंड्रा और एंडी सेमबर्ग ने होस्ट किया। सेरेमनी में कई अलग अलग कैटेगरी में फिल्मों और अर्टिस्ट्स को अवॉर्ड दिए गए।
बोहिमियन र्हेपसोडी को बेस्ट ड्रामा मोशन पिक्चर्स का अवॉर्ड दिया गया है।
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की लिस्ट:
- किसी भी मोशन पिच्चर में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड: एलफोन्सो क्वेरोन, रोमा
- बेस्ट मोशन पिच्चर ड्रामा: बोहेमियन राप्सोड
- बेस्ट मोशन पिच्चर म्यूजिकल/कॉमेडी: ग्रीन बुक
- बेस्ट एक्ट्रेस ड्रामा: ग्लेन क्लोज़- द वाइफ
- बेस्ट एक्टर ड्रामा: रामी मालेक- बोहेमियन राप्सोडी
- बेस्ट एक्ट्रेस म्यूजिकल/कॉमेडी: ओलिविआ कोलमैन- दि फेवरेट
- बेस्ट एक्टर म्यूजिकल/कॉमेडी: क्रिश्यन बेल- वाइस
- मोशन पिच्चर में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: रेजिना किंग- इफ बिहेल स्ट्रीट कुड टॉक
- मोशन पिच्चर की श्रेणी में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: महेरशाला अली- ग्रीन बुक
- एनिमेटेड श्रेणी में बेस्ट मोशन पिच्चर: स्पाइडरमैन इन टू द स्पाइडर वर्स
- फॉरेन लैंग्वेज की श्रेणी में बेस्ट मोशन पिच्चर: रोमा- मेक्सिको
______________________
बिमल रॉय मेमोरियल एंड फिल्म सोसाइटी द्वारा आशा पारेख, फारूख शेख का सम्मान
फिल्म निर्माता बिमल रॉय की 52वीं पुण्यतिथि पर भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख और दिवंगत अभिनेता फारुक शेख को बिमल रॉय मेमोरियल एंड फिल्म सोसाइटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
बिमल रॉय मेमोरियल एंड फिल्म सोसाइटी की स्थापना 22 साल पहले फिल्म निर्माता की याद में की गई थी।
फारुक शेख का निधन 2013 में हो गया था। फिल्मनिर्माता रॉय की बेटी रिंकी रॉय भट्टाचार्य ने बताया कि इस पुरस्कार से दिवंगत अभिनेता को सम्मानित करने के पीछे की सोच यह है कि इन्हें सिर्फ एक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, इसके अलावा इन्हें कोई पुरस्कार नहीं दिया गया।
शेख की बेटी शाइस्ता आठ जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार ग्रहण करेंगी।
____________________
हेड कांस्टेबल रानी ने सीनियर नेशनल के जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
हिमाचल प्रदेश पुलिस की 5वीं भारतीय रिजर्व बटालियन की लेडी हेड कांस्टेबल रानी ने 6 जनवरी को विशाखापत्तनम में सीनियर राष्ट्रीय महिला जूडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
उन्होने 78 किलोग्राम वर्ग में भाग लिया और शीर्ष मेडल प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में रानी को ''चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ जूडोका'' भी घोषित किया गया था।
रानी हिमाचल पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और वह बिलासपुर के बस्सी में स्थित पांचवीं आइआरबी में कार्यरत हैं।
______________
BHIM UPI लेनदेन का 1 लाख करोड़ रुपये के पार
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के अनुसार, दिसंबर 2018 में भीम यूपीआई लेनदेन का कुल मूल्य 1 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सूचित किया कि ऐप-आधारित भुगतान दिसंबर में एक लाख, दो हजार पांच सौ उन्नीस करोड़ रुपये के निशान तक गया।
यह नवंबर में 82 हजार दो सौ बत्तीस करोड़ रुपये और अक्टूबर 2018 में 74 हजार नौ सौ 78 करोड़ रुपये था।
बता दें, 2018 में UPI के तहत किया गया कुल ट्रांज़ैक्शन करीब 3 अरब रुपये था।
मंत्री ने कहा कि BHIM-UPI, भारत में उपयोगकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो गया है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम की स्थापना 2008 में की गई थी व इसका मुख्यालय मुंबई में है।
___________
भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला जीती
भारत ने 7 जनवरी 2019 को चार टेस्ट मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। भारत की 71 साल में यह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली टेस्ट सीरीज जीत है।
1947 से लगातार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही भारतीय टीम वहां कोई सीरीज नहीं जीत पाई थी। लेकिन कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया।
चेतेश्वर पुजारा को सीरीज में उनके उम्दा प्रदर्शन (521 रन) के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। भारत ने विदेशी दौरों पर अब सिर्फ साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।
फैक्ट
- पहला मैच : भारत ने ये मैच 31 रन से जीता
- चेतेश्वर पुजारा ''मैन ऑफ़ द मैच''
- दूसरा मैच : ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 146 रन से जीता
- नाथन ल्योन ''मैन ऑफ़ द मैच''
- तीसरा मैच : भारत ने ये मैच 137 रन से जीता
- जसप्रीत बुमराह ''मैन ऑफ़ द मैच''
- चौथा मैच : (बारिश के कारण बेनतीजा)
- चेतेश्वर पुजारा ''मैन ऑफ़ द मैच''
No comments:
Post a Comment