Current Affairs, Gk, Job Alerts, , School Info, Competitive exams ; History , Geography , Maths, History of the day, Biography, PDF, E-book ,

Youtube Channel

  • Videos click here
  • Breaking

    Sports

    Translate

    Wednesday, August 21, 2019

    Evening News - Hindi-Current Affairs Current affairs 21 August 2019 Hindi | 21अगस्त 2019 करंट अफेयर्स हिंदी

    Views
    20181212_194241
    Evening News - Hindi-Current Affairs
    Current affairs 21 August 2019 Hindi | 21अगस्त 2019 करंट अफेयर्स हिंदी
    दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने वोडाफोन समूह के भारत में प्रतिनिधि रविंदर टक्कर को तत्काल प्रभाव से नया सीईओ और एमडी (प्रबंध निदेशक) नियुक्त किया गया है।  
     #व्यक्ति_न्यूज़ #personenews

    उनकी नियुक्ति कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बालेश शर्मा के अपने पद से इस्तीफा दे देने के बाद हुई है। 

    बालेश शर्मा लंबे समय तक वोडाफोन इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर थे और आइडिया का कंपनी में विलय होने के बाद से वह सीईओ के तौर पर कामकाज देख रहे थे। ग्लोबल एग्जिक्युटिव के तौर पर लंबा अनुभव रखने वाले रविंदर टक्कर फिलहाल वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर्स के बोर्ड मेंबर हैं। वह 1994 से ही वोडाफोन ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं।

     #Science_and_Technology

    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने डीआरडीओ भवन में हुए एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना को मोबाइल मैटलिक रैंप यानी धातु के गतिशील रैंप (एमएमआर) का डिजाइन सौंपा। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के चेयरमैन डा. जी सतीश रेड्डी ने एमएमआर के डिजाइन को उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू के सुपुर्द किया।

    70 मीट्रिक टन की भार क्षमता वाले एमएमआर को डीआरडीओ की प्रमुख रिसर्च प्रयोगशाला अग्नि, विस्फोटक एवं पर्यावरण सुरक्षा केंद्र (सीएफईईएस) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। सेना ने अपने बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों की सामरिक आवाजाही में लगने वाले समय को कम करने के लिए इसकी जरूरत बताई थी। यह रैंप बख्तरबंद और मैकेनाइज्ड इकाइयों और सेना की टुकड़ियों को सामरिक गतिशीलता प्रदान करेगा। इसका डिजाइन पोर्टेबल, मॉड्यूलर है, जिसे आसानी से जोड़ा और अलग किया जा सकता है।

    लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबू ने एमएमआर के डिजाइन और ऑपरेशनल तैनाती में लगने वाले समय को काफी कम करने की सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की।

    इस समारोह में ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स एंड स्ट्रैटेजिक मूवमेंट महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नव के. खंडूरी, डीआरडीओ के महानिदेशक और सीएफईईएस के निदेशक भी मौजूद थे।

    No comments:

    Post a Comment